कर्नाटक में बारिश की असमान स्थिति, खरीफ बुवाई पर मंडराया संकट
05-Jul-2025 11:38 AM
कर्नाटक में बारिश की असमान स्थिति, खरीफ बुवाई पर मंडराया संकट
★ IMD द्वारा जारी नवीनतम वर्षा रिपोर्ट के अनुसार 1 जून से 4 जुलाई 2025 तक कर्नाटक के कई जिलों में वर्षा की स्थिति सामान्य से काफी नीचे रही है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
~~~~~~~~~
वर्षा का हाल: कौन आगे, कौन पीछे?
★ जारी नक्शे के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में गंभीर वर्षा की कमी देखी गई है:
★ गंभीर कमी: मंड्या (-74%)
★ (20%-59% की कमी) तुमकुरु (-26%), चिक्कबल्लापुर (-38%), बेंगलुरु ग्रामीण और शहरी, कोलार, चित्रदुर्ग, चामराजनगर, रामनगर, और आसपास के जिले।
★ सामान्य बारिश: धारवाड़, हासन, बागलकोट, विजयपुर, रायचूर जैसे जिले।
★ अधिक वर्षा वाले जिले: कोडगु, उडुपी, उत्तर कन्नड़ जैसे तटीय जिले 'लार्ज एक्सेस' श्रेणी में हैं जहाँ सामान्य से 60% या उससे अधिक बारिश हुई है।
~~~~~~~~~
खरीफ बुवाई पर संभावित असर
★ कर्नाटक में खरीफ मौसम में मुख्य रूप से धान, मक्का, मूंगफली, तुवर और कपास की बुवाई होती है। लेकिन कई जिलों में लगातार कम बारिश के कारण बुवाई कार्य में देरी हो रही है।
★ तुवर बिजाई जो पिछले वर्ष इसी समय के दौरान 9 लाख हेक्टेयर से मामूली कम थी जून के अंत तक 7.5 लाख टन से कम रही, मूंगफली और कपड़ बिजाई भी घटी।
★ ऊँची कीमतों के चलते और कम बारिश की जरुरत के कारण मक्का बिजाई 12.62 लालः हेक्टेयर पहुंची (पिछले वर्ष समानवधि के दौरान 10.5 लाख टन)
~~~~~~~~~
★ अगर आने वाले 10 दिनों में वर्षा की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो फसल की कुल बुवाई रकबा घट सकता है और पैदावार में भी भारी गिरावट आ सकती है।
