कर्नाटक में गुड़ इकाइयों में एथनॉल उत्पादन की अनुमति देने का आग्रह
25-Aug-2026 11:21 AM
मैसूर। कर्नाटक राज्य गन्ना उत्पादक संघ ने सरकार से स्थानीय गुड़ - खांडसारी इकाइयों में एथनॉल का उत्पादन शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह किया है। चीनी एके कीमतों में आई जोरदार तेजी से एथनॉल निर्माण में इसका उपयोग घटने की सम्भावना है। यदि गुड़-खांडसारी इकाइयों को एथनॉल उत्पादन की स्वीकृति मिलती हो तो इससे सभी पक्षों को फायदा होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है की चीनी मिलों को एथनॉल के उत्पादन से भारी आर्थिक लाभ मिल रहा है जबकि गन्ना किसानों को अपने उत्पाद का आकर्षक मूल्य प्राप्त करने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ रहा है। एथनॉल उत्पादन एवं कारोबार से होने वाले शानदार फायदे को केवल बड़ी-बड़ी चीनी मिलों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए और सरकार को आसान नियम बनाकर उत्पादकों को अपनी गुड़ - खांडसारी इकाइयों में एथनॉल उत्पादन करने की मंजूरी देनी चाहिए।
कर्नाटक गुड़ - खांडसारी का एक प्रमुख उत्पादक प्रान्त है जबकि वह चीनी के उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर रहता है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु सहित अन्य उत्पादक राज्यों में भी गन्ना से गुड़ - खांडसारी बनाने वाली इकाइयों को एथनॉल निर्माण की मंजूरी दी जानी चाहिए।
