कश्मीर में बारिश का असर

09-Sep-2025 12:36 PM

कश्मीर में बारिश का असर
★ कश्मीर में लगातार बारिश ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुँचाया है, लेकिन यह बारिश केसर किसानों के लिए अच्छी।
★ अगस्त से सितंबर के बीच नमी केसर के लिए बेहद ज़रूरी होती है। इस साल अच्छी पैदावार की उम्मीद।
★ पिछले दो दशकों में मौसम के बदलते पैटर्न से कश्मीर की केसर की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई थी और उत्पादन 65% तक गिरा।
★ खेती का क्षेत्र भी 5,700 हेक्टेयर से घटकर करीब 2,400 हेक्टेयर रह गया।
★ इस साल जून की गर्मी और सूखे के बाद जुलाई की बरसात और अगस्त की भारी बारिश ने केसर को संजीवनी दी। हालांकि धान की फसलें बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुईं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।