किशमिश की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

09-Apr-2025 07:15 PM

नई दिल्ली। दूसरे वर्ष भी देश में किशमिश की पैदावार घटने के कारण किशमिश की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारों के अनुसार चालू सीजन के दौरान प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में किशमिश का उत्पादन 15/16 हजार गाड़ी (प्रत्येक गाड़ी 10 टन) होने के समाचार है। जबकि वर्ष 2024 में उत्पादन 19/20 हजार गाड़ी एवं वर्ष 2023 में 22/24 हजार गाड़ी का उत्पादन  रहा था। 

रिकॉर्ड भाव 

चालू सीजन के दौरान पैदावार घटने एवं बकाया स्टॉक भी कम रह जाने के कारण उत्पादक केन्द्र महाराष्ट्र की सांगली, तासगांव मंडी में किशमिश के भाव रिकॉर्ड स्तर 270/290 रुपए पर बोले जाने लगे हैं। इससे पूर्व वर्ष 2014 में किशमिश का रिकॉर्ड भाव 250/280 रुपए प्रति किलो बना था। 

स्टॉक कम 

कारोबारियों का कहना है कि वर्तमान में महाराष्ट्र की मंडियों में किशमिश का स्टॉक 500/600 गाड़ी का माना जा रहा है जबकि गत वर्ष स्टॉक 2.5/3 हजार गाड़ी का था।

अधिक मंदा नहीं 

जानकार सूत्रों का कहना है कि किशमिश की वर्तमान कीमतों में अधिक मंदा नहीं है। हालांकि अल्पकाल के लिए भाव 5/10 रुपए घट सकते हैं। क्योंकि ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली बिकवाली आ सकती है। इसके अलावा उत्पादक खाने के अंगूर को किशमिश में परिवर्तित कर सकते हैं। जिस कारण सप्लाई में सुधार हो सकता है। लेकिन आवक का दबाव कम होने के पश्चात कीमतों में फिर तेजी शुरू हो जाएगी और भाव 300 रुपए का स्तर पार करने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। भारत के अलावा टर्की में भी किशमिश की पैदावार होती है। टर्की में सितम्बर-अक्टूबर माह में नए मालों की आवक होती है। इस वर्ष टर्की में भी किशमिश का उत्पादन 2 लाख टन के आसपास रहने के समाचार मिले थे। जबकि वर्ष 2023 में उत्पादन 2.5/3 लाख टन का हुआ था। 

निर्यात 

भाव ऊंचे होने के कारण इस वर्ष किशमिश का निर्यात प्रभावित होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष मार्च माह के दौरान मंडियों में किशमिश के भाव 180/200 रुपए प्रति किलो चल रहे थे। जबकि वर्तमान में भाव 270/290 रुपए बोले जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 के दौरान किशमिश 32/33 हजार टन का रहा था।