कृषि मंत्री ने रबी सीजन उत्पादन लक्ष्य 1710 लाख टन रखा

17-Sep-2025 08:24 AM

कृषि मंत्री ने रबी सीजन उत्पादन लक्ष्य 1710 लाख टन रखा
★ कृषि मंत्री ने कहा कि देश में 229 लाख टन बीज की जरुरत होती है जबकि उपलब्धता 250 लाख टन है।
★ रबी 2026 सीजन में गेहूं उत्पादन लक्ष्य 1190, चना का 118 व सरसों का 140 लाख टन रखा गया।
★ पूरे सीजन भर जुलाई से जून तक सकल अनाज उत्पादन 3625 लाख टन का अनुमान दिया गया।
★ खरीफ सीजन के दौरान खाद की कमी पर भी चिंता जताई गयी।
★ कर्नाटक ने केंद्र से खरीफ दलहन व तिलहन की खरीद करने को कहा।
★ तेलंगाना ने सरकार से दलहन व तिलहन की खरीद पर लगे मात्रात्मक प्रतिबन्ध को हटाने को कहा यानि हर किसान से खरीद की जा सके।