केंद्रीय पूल में गेहूं का स्टॉक

20-Dec-2024 09:25 AM

केंद्रीय पूल में गेहूं का स्टॉक 
★ एफसीआई द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को केंदीय पूल में 206 लाख टन गेहूं का स्टॉक उपलब्ध जो 1 नवम्बर 2024 को 222.64 लाख टन और 1 दिसंबर 2023 में 191.96 लाख टन और 1 दिसंबर 2022 को 190.27 लाख टन था।
★ गेहूं का स्टॉक पिछले वर्ष से 16.64 लाख टन कम परन्तु गत वर्ष की समानअवधि से 14 लाख टन व 2022 से 15.73 लाख टन अधिक।
★ उपरोक्त आकड़ों के अनुसार गेहूं का स्टॉक पिछले 2 साल की समानअवधि से अधिक।
★ कल खाद्य सचिव ने बताया कि देश में गेहूं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, कीमतों को नियंत्रित करने के लिए स्टॉक लिमिट के साथ-साथ OMSS में गेहूं बिक्री हो रही है। सरकार की गेहूं के दाम पर पैनी नजर।
★ अगर कीमतें बढ़ी तो सरकार के पास कई विकल्प उपलब्ध जैसे कि OMSS में प्रति सप्ताह गेहूं बिक्री आवंटन बढ़ाना जो अभी 1 लाख टन है।
★ सचिव ने कहा कि फ़िलहाल गेहूं आयात पर कोई विचार नहीं।
भारत ब्रांड के तहत बेची गयी मात्रा
(टन में)
भारत आटा 
फेज़ 1-15.20
फेज़ 2-2952.25