केंदीय पूल में चावल/धान का स्टॉक

20-Dec-2024 09:32 AM

केंदीय पूल में चावल/धान का स्टॉक
★ एफसीआई द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को केंद्रीय पूल में 280.28 लाख टन चावल, 351.29 लाख टन धान का स्टॉक उपलब्ध।
★ 1 नवम्बर को चावल का स्टॉक 296.92 लाख टन व धान का 214.68 लाख टन बताया गया।
★ दिसंबर 2023 में चावल का स्टॉक 183.57 व 2022 में 115.42 लाख टन था।
★ केंद्रीय पूल में दिसंबर 2023 में धान स्टॉक 376.29 व दिसंबर 2022 में 371.47 लाख टन दिया गया।
★ आकड़ों के अनुसार गत माह के मुकाबले चावल का स्टॉक 16.64 लाख टन घटा परन्तु दिसंबर 2023 से 96.71 लाख टन व दिसंबर 2022 से 164.86 लाख टन अधिक।
★ धान का स्टॉक नवम्बर के मुकाबले दिसंबर में 136.61 लाख टन बढ़ा परन्तु दिसंबर 2023 से 25 लाख टन व दिसंबर 2022 से 20.18 लाख टन घटा।
★ केंद्रीय पूल में चावल का विशाल स्टॉक जिसको खपाने के लिए निर्यात भी खोला गया।
★ जल्दबाजी में गत वर्ष चावल निर्यात को प्रतिबंधित किया गया जबकि केंद्रीय पूल में अच्छा स्टॉक उपलब्ध था अब वही चावल बेचने के लिए सरकार को करनी पड़ रही है कड़ी मशक्कत।
भारत ब्रांड के तहत बेची गयी मात्रा
(टन में)
चावल
फेज़ 1-14.58
फेज़ 2-3413.35
~~~~~~~~~~~~~~
★ कल खाद्य सचिव ने बताया कि PDS के तहत टूटे चावल आवंटन नियमों में बदलाव किया जा सकता है।
★ एथनोल में भी चावल का इस्तमाल बढ़ाए जाने की उम्मीद।
★ डिस्टिलरी द्वारा चावल की खरीद उम्मीद के अनुसार नहीं हो पायी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ बांग्लादेश सरकार ने भारत सरकार से जल्द से जल्द 50 हजार टन चावल भेजने को कहा।
★ यह चावल 456.67$/टन पर बांग्लादेश द्वारा ख़रीदा जाएगा।
★ बांग्लादेश में चावल स्टॉक बेहद कमजोर।
★ नई सरकार जल्द से जल्द अधिक से अधिक मात्रा में चावल आयात में जुटी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ काकीनाडा पोर्ट पर PDS चावल की खेप पकड़ी गयी और उसे रोका गया।
★ पाया गया कि जहाज में 1920 टन PDS चावल मौजूद था जो बेनिन देश को जाना था।
★ अब इस जहाज से PDS चावल की अनलोडिंग शुरू हुई।