क्वालिटी एवं आपूर्ति की चुनौतियों के बीच डीडीजीएस बाजार तेज
25-Mar-2026 10:49 AM
नई दिल्ली। ग्रेन एथनॉल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (गेमा) द्वारा 'डीडीजीएस' मार्केट कनेक्ट 2026' के लिए आयोजित एक गोल मेज सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि यद्यपि डिस्टीलर्स ड्राइड ग्रेन्स विद सोल्युबल्स (डीडीजीएस) बाजार में गुणवत्ता एवं आपूर्ति बढ़ रही है
और इसकी मांग एवं खपत में नियमित रूप से बढ़ोत्तरी होने के संकेत मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना था कि भारतीय पशु आहार निर्माण उद्योग में डीडीजीएस की बढ़ती मांग एवं अच्छी खबर है। निर्माताओं को अपने उत्पाद की क्वालिटी एवं आपूर्ति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।
इस अवर पर गेमा के अध्यक्ष ने भारतीय डीडीजीएस पोर्टफोलियों पर एक विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि उत्पाद की क्वालिटी में कुछ भिन्नता रहती है। कीमतों का रुख अलग-अलग रहता है और इसके निर्माण में चुनौतियां रहती हैं।
अध्यक्ष के अनुसार चावल से निर्मित डीडीजीएस का बाजार भाव मक्का एवं मिक्स डीडीजीएस से काफी ऊंचा रहता है क्योंकि उसमें प्रोटीन एवं अमीनों अम्ल का अंश ज्यादा होता है।
लेकिन चावल की विभिन्न किस्मों के अनुरूप उसमें प्रोटीन का अंश भी अलग-अलग पाया जाता है। दूसरी ओर मक्का से निर्मित डीडीजीएस में तेल का अंश अधिक होता है क्योंकि भारत में आमतौर पर मक्का से तेल का एक्सट्रैक्शन नहीं किया जाता है।
