खुले बाजार में गेहूं की कीमत नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार करेगी ई-नीलामी करेगी।
28-Nov-2024 07:31 PM
★ भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ई-नीलामी के लिए 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं उतारेगा।
★ यह प्रक्रिया ओपन मार्केट सेल स्कीम (डोमेस्टिक) 2024 के तहत ई-नीलामी के माध्यम से फ्लोर मिलों, गेहूं उत्पाद निर्माताओं, प्रोसेसर्स और गेहूं के अंतिम उपयोगकर्ताओं के लिए की जाएगी, ताकि खुले बाजार में गेहूं की कीमतों को नियंत्रित किया जा सके। पहले की तरह ट्रेडर्स इस नीलामी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
★ आरक्षित कीमत (Reserve Price) प्रकार तय किये गए।
FAQ- ₹2325 प्रति क्विंटल
URS- ₹2300 प्रति क्विंटल
★ यह कीमत सभी फसलों, जिसमें आरएमएस 2024-25 शामिल है, के लिए 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी।
