खाद्य तेलों में आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बावजूद तेल तिलहन की कीमतों में गिरावट जारी

03-Mar-2025 08:33 AM

खाद्य तेलों में आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बावजूद तेल तिलहन की कीमतों में गिरावट जारी
★ सितम्बर 2024 में तेलों की ड्यूटी बढ़ाई गयी ताकि सोया व मूंगफली के किसानों को अच्छे भाव मिलें परन्तु ऐसा नहीं हुआ।
★ आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद भी कीमतों में देखी गयी गिरावट।
★ किसानों ने MSP पर 14.72 लाख टन सोया की बिक्री की जो 1 अक्टूबर से शुरू हुई थी, महाराष्ट्र से 8.37, मध्य प्रदेश से 3.89, राजस्थान से 1 लाख टन के करीब हुई खरीद।
★ मूंगफली खरीद 13.77 लाख टन पहुंची जिसमें से गुजरात से 9.23, राजस्थान से 3.78 लाख टन की गयी खरीद।
★ दरअसल तेल-तिलहन में गिरावट का मुख्य कारण बड़ी मात्रा में विदेशों से आयात बढ़ना है।
★ उद्योग ने क्रूड तेल व रिफाइंड तेल के बीच के अंतर को बढ़ाने की मांग की, जिस पर लगता है सरकार विचार कर रही है।