खाद्यान्न और चीनी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव, खुदरा चावल और गेहूं हुए सस्ते: उपभोक्ता मामले मंत्रालय

18-Apr-2025 04:27 PM

खाद्यान्न और चीनी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव, खुदरा चावल और गेहूं हुए सस्ते: उपभोक्ता मामले मंत्रालय
18 अप्रैल 2025 को  द्वारा जारी अखिल भारतीय औसत खुदरा और थोक कीमतों की रिपोर्ट के अनुसार चावल और गेहूं की कीमतों में पिछले एक माह और एक वर्ष की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है।
खुदरा बाजार में चावल की कीमत ₹42.06 प्रति किलो रही, जो एक माह पहले ₹43.04 और एक साल पहले ₹44.19 थी। यानी चावल की कीमत में माह दर माह 2.28% और सालाना 4.82% की गिरावट दर्ज की गई है।
गेहूं की खुदरा कीमत ₹31.84 प्रति किलो रही, जो पिछले महीने ₹32.54 थी, जबकि एक साल पहले ₹30.69 थी। यानी मासिक गिरावट 2.15% रही, लेकिन वार्षिक आधार पर 3.75% की वृद्धि दर्ज हुई।
आटे की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। 18 अप्रैल को इसका खुदरा मूल्य ₹37.60 रहा, जबकि एक महीने पहले ₹37.88 और पिछले साल ₹36.03 था। चीनी की कीमत ₹45.71 रही, जो पिछले महीने से थोड़ा बढ़ी है। पिछले साल इसी दिन यह ₹44.37 थी, यानी साल भर में 3.02% की वृद्धि दर्ज की गई है।
थोक बाजार की बात करें तो चावल की कीमत ₹3772.04 प्रति क्विंटल रही, जो पिछले महीने की तुलना में 2.19% और पिछले साल की तुलना में 2.99% कम है। गेहूं की थोक कीमत ₹2846.3 रही, जो एक महीने पहले ₹2946.03 थी, लेकिन एक साल पहले यह ₹2711.7 थी। यानी मासिक गिरावट 3.39% और सालाना बढ़त 4.96% रही।
आटे की थोक कीमत ₹3340.14 रही, जो पिछले महीने ₹3397.62 थी, जबकि पिछले साल यह ₹3144.99 थी। सालाना आधार पर इसमें 6.21% की वृद्धि हुई। वहीं, चीनी की थोक कीमत ₹4247.92 प्रति क्विंटल दर्ज की गई, जो एक महीने पहले ₹4234.05 और एक साल पहले ₹4092.56 थी। इसमें क्रमशः 0.33% और 3.8% की वृद्धि देखी गई।