लिवाली बेहतर होने से तुवर की कीमतों में बढ़त

22-Dec-2023 06:54 PM

चेन्नई । घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से तुवर की कीमतों में आज तेजी का रुख रहा। स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला।

आयातकों की बिकवाली कमजोर बढ़ने व लिवाली बढ़ने से चेन्नई तुवर लेमन में आज 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव रेडी लेमन 9600/9650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

इसी प्रकार अफ्रीकन तुवर में भी पूछ परख बढ़ी। मांग बढ़ने से मुंबई पोर्ट अफ्रीकन तुवर में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव मोज़ाम्बिक सफ़ेद 8150 रुपए गजरी 8100 रुपए मटवारा 7950 रुपए अरुषा 8350 रुपए व सूडान 9900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

मांग बेहतर होने से देसी तुवर की कीमतों में भी आज बढ़ोतरी दर्ज की गयी। स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से महाराष्ट्र की लातूर तुवर में 300/400 रुपए सोलापुर में 250 रुपए व दुधनी में 350 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव लातूर 9700/10030 रुपए सोलापुर 9400/10150 रुपए व दुधनी 9700/10050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

इसी प्रकार कर्नाटक तुवर में भी 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव रायचूर 9805/10280 रुपए यादगीर 9199/11010 रुपए व गुलबर्गा 9200/10119 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।