मूंग - नई फसल पर स्टॉक करें अभी नहीं
19-Apr-2025 07:32 PM
नई दिल्ली। इस वर्ष राजस्थान में मूंग का उत्पादन अधिक हुआ है जिससे राजस्थान के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों, बीकानेर दौसा, नागौर, सुमेरपुर व मेड़ता में आवक का दबाव बना हुआ है।
बीकानेर में आज भाव 7400/7700 आवक 100 बोरी, सुमेरपुर 6500/7800, नागौर 7000/8150 आवक राजस्थान लाइन की मूंग के 3/4 हजार कट्टे की रही।
दिल्ली में आज 7400/7800 रुपए पर व्यापार हुए व आवक 7/9 हजार बोरी की रही। शाम को भी इसी भाव पर व्यापार बंद हुआ।
मध्य प्रदेश की मंडियों में हल्के माल की आवक हो रही है। भाव 6400/7000 के बीच रही। पिपरिया में मूंग का भाव 6000/7000 आवक 100 बोरी एवं जबलपुर में भाव 5000/7000 आवक 200 बोरी की रही।
ऊंचे भाव पर पड़तल ना होने के कारण राजस्थान के माल की बिक्री प्रभावित रही। उत्तर प्रदेश व बिहार में नई मूंग की आवक मई-जून में आ जाएगी। ऐसी स्थिति का स्टॉक का काम न करें। कीमतों पर दबाव बनने पर स्टॉक करना चाहिए।
