मूंगफली बिजाई आंकलन: देशभर में मूंगफली की बुवाई में वृद्धि: गुजरात और राजस्थान ने संभाला मोर्चा

19-Jul-2025 01:27 PM

मूंगफली बिजाई आंकलन: देशभर में मूंगफली की बुवाई में वृद्धि: गुजरात और राजस्थान ने संभाला मोर्चा
★ इस वर्ष देश में मूंगफली की बुवाई में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि मंत्रालय और विभिन्न राज्यों के आंकड़ों के अनुसार 11 से 16 जुलाई 2025 तक देशभर में कुल बुवाई 32.99 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष इसी समय 28.04 लाख हेक्टेयर थी। यानी कुल 4.95 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।
★ राजस्थान में मूंगफली की बुवाई 6.70 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 8.60 लाख हेक्टेयर हो गई है, यानी 1.90 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई।
★ गुजरात में भी बुवाई 17.22 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 18.50 लाख हेक्टेयर हो गई, जो 1.28 लाख हेक्टेयर की बढ़त है।
★ हालांकि कुछ राज्यों में गिरावट भी दर्ज की गई:
★ आंध्र प्रदेश में 0.65 लाख हेक्टेयर की गिरावट रही।
★ कर्नाटक में बुवाई 0.50 लाख हेक्टेयर कम हुई।
★ महाराष्ट्र में भी 0.30 लाख हेक्टेयर की कमी देखी गई।
★ पांच प्रमुख राज्यों (महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात और राजस्थान) की कुल बुवाई 29.81 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.73 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ बेहतर मानसून और अनुकूल भाव के कारण कुछ राज्यों में मूंगफली की बुवाई में जोरदार बढ़ोतरी हुई है।
★ आगामी सप्ताह में बुवाई का रुझान और स्पष्ट हो सकेगा।