मूंगफली के दाम 1 दशक के निम्न स्तर पर आए

20-Sep-2025 10:31 AM

मंडियों में खरीफ मूंगफली की आवक लगभग 10% हुई। अगले 10-15 दिनों में आवक बढ़ेगी।

फसल वर्ष 2025-2026 के लिए मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 7,263 रुपये क्विंटल तय किया गया है। लेकिन हाजिर मंडियों में इसके दाम अभी 4,500-5,000 रुपये क्विंटल के बीच हैं।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार को देशी तेल-तिलहन किसानों, व्यापारियों, आयातकों, मिल वालों के हित में ठोस नीति बनानी चाहिए।

इंडोनेशिया द्वारा भारीतय मूंगफली आयात रोके जाने से भी लगा झटका। इसके लिए क्या रास्ता निकला जायेगा देखना होगा। 

इंडोनेशिया ने 3 सितंबर से भारत से ग्राउंडनट (मूंगफली) आयात रोक दिया है, जिससे निर्यातक चिंतित हैं।

इंडोनेशियाई क्वारंटीन अथॉरिटी ने 27 अगस्त को नोटिस जारी किया था, लेकिन भारतीय निर्यातक इसके खिलाफ आपत्ति जता रहे हैं।

इंडोनेशिया ने अफ्लाटॉक्सिन की समस्या तीन महीने बाद बताई, जबकि इस बीच भंडारण की स्थिति पर कोई जानकारी नहीं।

उनके टेस्टिंग मानक WTO मानकों से मेल नहीं खाते — इंडोनेशिया 1 किलो सैंपल लेता है जबकि भारत 20 किलो लेता है।

APEDA ने इंडोनेशिया से संपर्क किया है, लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला। नया फसल सीजन अगले महीने आने वाला है, इसलिए समस्या जल्दी हल न हुई तो किसानों, व्यापारियों और निर्यातकों को नुकसान होगा।

मूंगफली निर्यात आंकड़े

2024-25 में भारत का कुल ग्राउंडनट निर्यात: 7.46 लाख टन (मूल्य $795 मिलियन)

इंडोनेशिया का हिस्सा: 2.77 लाख टन (मूल्य $280 मिलियन) — कुल निर्यात का लगभग 1/3

इस बार 48 लाख हेक्टेयर में बोवनी, गुजरात में रिकॉर्ड 66 लाख टन उत्पादन की उम्मीद।