मगज तरबूज - भाव तेज
नई दिल्ली। मगज तरबूज के भाव धीरे-धीरे प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। क्योंकि स्टॉक की कमी के चलते हाजिर में माल की सप्लाई कमजोर बनी हुई है जबकि बाजार में त्यौहारी मांग बढ़नी शुरू हो गयी है। जिस कारण से आज भी जोधपुर मंडी सहित दिल्ली बाजार में भी भाव 10 रुपए तेजी के साथ बोले गए। दिल्ली बाजार में मगज तरबूज का भाव बढ़कर 510 रुपए हो गया है जबकि जोधपुर मंडी में 7 स्टार सूडान का भाव 500 रुपए पर बोला जाने लगा है जबकि 5 स्टार सूडान देसी का भाव 10 रुपए तेजी के साथ 470 रुपए पर बोला गया।
~~~~~~~~~~~~~~~
Watermelon Seeds – Prices Rise
New Delhi: Watermelon seed prices have been gradually increasing each day. Due to limited stocks, supplies in the spot market remain weak, while festive demand has started to pick up. As a result, prices increased by ₹10 today in both the Jodhpur market and the Delhi market.
In the Delhi market, watermelon seed prices rose to ₹510. In the Jodhpur market, 7 Star Sudan was quoted at ₹500, while 5 Star Sudan Desi increased by ₹10 to ₹470.