Home News

म्यांमार में तुवर का उत्पादन 10-15 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान

23-Sep-2026 05:28 PM

म्यांमार में तुवर का उत्पादन 10-15 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान

रंगून। भारत के पूर्वोत्तर पड़ोसी देश म्यांमार में 2025-26 के मुकाबले 2026-27 सीजन के दौरान अरहर (तुवर) का उत्पादन 10-15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 3.50-4.00 लाख टन पर पहुंच जाने का अनुमान है इस वर्ष वहां न केवल तुवर के बिजाई क्षेत्र में अच्छी बढ़ोत्तरी हुई है बल्कि मौसम एवं वर्षा की हालत भी फसल के लिए अनुकूल रही है। 

एक अग्रणी व्यापार विश्लेषक एवं आर्वी इंटरनेशनल के प्रबंधक निदेशक श्याम नरसरिया के अनुसार चालु वर्ष के दौरान म्यांमार से तुवर का निर्यात कुछ कम हुआ है वर्ष 2026 के शुरुवाती 8 महीनो में यानी जनवरी-अगस्त के दौरान म्यांमार से केवल करीब 1.50 लाख टन तुवर का निर्यात हो सका जो इस अवधि के लिए औसत शिपमेंट 2.50 लाख टन से काफी कम है। निर्यात में 25-30 प्रतिशत की गिरावट आई है लेकिन अब भी म्यांमार (वर्मा) में लगभग 1.50 लाख टन तुवर का स्टॉक मौजूद है जिसका शिपमेंट किया जा सकता है। 

विश्लेषण के अनुसार भारत में तुवर का बिजाई क्षेत्र गत वर्ष के लगभग बराबर ही आंका जा रहा है। मगर महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे शीर्ष उत्पादक राज्यों में वर्षा का आभाव होने से फसल की उपज दर में कमी आ सकती है इससे वहां तुवर के आयात की आवश्यकता बढ़ सकती है। 

म्यांमार में औसतन 3.00-3.50 लाख टन तुवर का वार्षिक उत्पादन होता है लेकिन इस बार यदि उत्पादन बढ़कर 3.50-4.00 लाख टन पर पहुंच जाये तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी मध्य सितंबतर में अच्छी वर्षा हुई और फिर तापमान ऊंचा हो गया। मौसम की यह स्थिति तुवर की फसल के लिए लाभदायक साबित हो रही है। म्यांमार में तुवर के बिजाई क्षेत्र में भी 10-15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।