महाराष्ट्र: खरीफ 2025 में मक्का की बुवाई को प्राथमिकता
01-Jul-2025 03:01 PM
महाराष्ट्र: खरीफ 2025 में मक्का की बुवाई को प्राथमिकता
★ कृषि विभाग के अनुसार 30 जून 2025 तक की बुवाई रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु:
★ मक्का का क्षेत्र 5.87 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 8.17 लाख हेक्टेयर हो गया, यानी 2.30 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई।
★ दूसरी ओर अन्य परंपरागत प्रमुख फसलें जैसे सोयाबीन में 1.17 लाख हेक्टेयर की गिरावट, कपास में 2.07 लाख हेक्टेयर की गिरावट और तुवर में भी मामूली 8,997 हेक्टेयर की गिरावट देखी गई।
★ बिजाई घटने का सबसे पहला कारण तुवर, सोयाबीन और कपास के कीमतें लम्बे समय से कम रहना है।
★ इसके अलावा शुरुआती बारिश की असमानता के कारण किसान कम अवधि वाली फसलों की ओर झुके, जिसमें मक्का प्रमुख विकल्प बना।
★ मक्का की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर और फायदेमंद रहने के कारण किसानों का भरोसा बढ़ा।
★ मक्का बिजाई की यह तस्वीर अन्य राज्यों में भी यही यानि बिजाई बढ़ रही है।
