महाराष्ट्र में 17.85 लाख हेक्टेयर फसल बारिश से प्रभावित: महाराष्ट्र कृषि मंत्री
17-Sep-2025 08:42 AM
महाराष्ट्र में 17.85 लाख हेक्टेयर फसल बारिश से प्रभावित: महाराष्ट्र कृषि मंत्री
★ महाराष्ट्र के कृषि मंत्री के अनुसार राज्य में कटाई के लिए खड़ी फसल पर हुई बारिश से स्तिथि खराब। सबसे अधिक नुकसान नांदेड में जहां 7.93 लाख हेक्टेयर फसल थी, वाशिम में भी 2 लाख हेक्टेयर, यवतमाल में 3.2 लाख हेक्टेयर, धाराशिव में 1.6 लाख हेक्टेयर, अकोला में 1.77 लाख हेक्टेयर में नुकसान पहुंचा। इसके अलावा सोलापुर, बुलढाना एवं आसपास के इलाकों में भी फसल को हानि पहुंची।
★ अन्य जिलों जैसे हिंगोली, परभानी, अमरावती, सांगली, बीड, लातूर, धुले, जलगांव, नासिक, सतारा, कोल्हापुर, गढ़चिरोली, नागपुर, पुणे में भी हुआ नुकसान।
★ विभाग के अनुसार सोया, मक्का, कपास, उड़द, तुवर, मूंग, ज्वार, हल्दी यानी सभी खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा।
★ पिछले 2 महीने से महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश से कई तालुकाओं/जिलों में फसल खराब।
★ अनाज उत्पादन मामले में महाराष्ट्र देश के शीर्ष 5 राज्यों में आता है।
