महाराष्ट्र में 8 लाख हेक्टेयर में फसल बारिश से प्रभावित

29-Aug-2025 09:41 AM

महाराष्ट्र में 8 लाख हेक्टेयर में फसल बारिश से प्रभावित
★ अगस्त में महाराष्ट्र की 187 तालुकाओं में जिसमें मराठवाडा, विदर्भ, पश्चिमी महाराष्ट्र व उत्तरी महाराष्ट्र शामिल हैं में जोरदार बारिश दर्ज की गयी। इसका असर खरीफ फसलों पर दिख रहा है। नांदेड, वाशिम, यवतमाल, बुलढाना में सबसे अधिक नुकसान।
★ 35 लाख हेक्टेयर में कपास जिसमें फूल लग रहा था बारिश से प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा तुवर, मक्का में भी नुकसान देखा गया।
★ जानकारों के अनुसार करीब 8 लाख हेक्टेयर में फसलों को नुकसान पहुंचा, सरकार ने जांच के दिए आदेश।
सूत्र: समाचार पत्र