महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन घटा
18-Apr-2025 11:01 AM
महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन घटा
★ पिछले वर्ष की तुलना में उत्पादन में 26.6% की भारी गिरावट के बाद 80.76 लाख टन (पिछले सीजन में 110) पहुंचा।
★ राज्य के 200 चालू मिलों में से 199 ने अपना पेराई कार्य बंद।
★ इस सीज़न में कुल 852.34 लाख टन गन्ने की पेराई की गई, जो कि पिछले वर्ष के 1,073.9 लाख टन की तुलना में 20.6 प्रतिशत कम है।
★ चीनी रिकवरी रेट भी घटकर 0.947 क्विंटल रह गई है, जो 2023–24 में लगभग 1.025 क्विंटल थी।
★ इस गिरावट का असर किसानों, मिलों, एथेनॉल उत्पादकों और व्यापारियों सहित पूरे मूल्य श्रृंखला पर पड़ने की संभावना है।
★ उत्पादन में आई कमी से आने वाले महीनों में चीनी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और कीमतों में वृद्धि हो सकती है।
