मजबूत मांग और कमजोर आवक से तुवर बाजार में तेजी जारी

14-Jan-2026 05:52 PM

तुवर बाजार में आज भी तेजी का रुख बना हुआ है। मांग के मजबूत बने रहने और मंडियों में आवक कमजोर रहने से कीमतों को निरंतर समर्थन मिल रहा है।

मकर सक्रांति एवं पोंगल जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण उत्पादक क्षेत्रों से मंडियों में तुवर की आवक अपेक्षाकृत कम दर्ज की गई,

जिससे बाजार में सप्लाई पक्ष कमजोर बना रहा। उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक सामान्य से कम रही। सीमित आवक के कारण बाजार में किसी प्रकार का दबाव नहीं बन पाया।

मौजूदा समय में किसानों की ओर से बिकवाली का दबाव कम है, जबकि मंडियों में उपलब्ध स्टॉक भी सीमित बताया जा रहा है, जिससे भावों में मजबूती बनी हुई है।

लिवाली बेहतर बी रहने से देसी तुवर की कीमतों में आज 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव अकोला 7650/7700 रुपए नागपुर 7600/7700 रुपए कानपुर 6600 रुपए व रायचूर 6577/7550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

देसी तुवर की तेजी के समर्थन से आयातित तुवर की कीमतों में भी 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव चेन्नई लेमन 7000/7050 रुपए व मुंबई मोजांबिक सफ़ेद 5800/5850 गजरी 5750/5775 रुपए मलावी 5250/5300 रुपए अरुषा 6250/6300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

सीमित सप्लाई और मजबूत मांग के चलते तुवर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है और निकट भविष्य में भी भाव मजबूत बने रहने की संभावना जताई जा रही है।