Home News

मिलों से उचित मूल्य पर चीनी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह

11-Sep-2026 11:24 AM

मिलों से उचित मूल्य पर चीनी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने देश भर की मिलों से त्यौहारी सीजन के दौरान उचित मूल्य पर चीनी की पर्याप्त आपूर्ति एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

अगस्त में चीनी का भाव तेजी से उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था जिसे देखते हुए खाद्य मंत्रालय ने सितम्बर के प्रथम पखवाड़े के लिए 13 लाख टन चीनी का भारी भरकम फ्री सेल कोटा जारी कर दिया। जल्दी ही दूसरे पखवाड़े (16-30 सितम्बर) के लिए भी कोटा घोषित होने वाला है। 

हालांकि स्वदेशी उद्योग के पास चीनी का सीमित स्टॉक बचा हुआ है मगर निर्यात पर प्रतिबंध लगने, 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दिए जाने तथा मध्य अक्टूबर से गन्ना की क्रशिंग आरंभ होने की संभावना को देखते हुए सरकार को भरोसा है

कि चीनी की आपूर्ति की स्थिति खासकर त्यौहारी सीजन में काफी हद तक सुगम बनी रहेगी। इस बार एथनॉल निर्माण में गन्ना जूस एवं बी-हैवी शीरा के उपयोग पर पाबंदी लगाई जा सकती है ताकि चीनी के उत्पादन में ज्यादा से ज्यादा इजाफा हो सके।