मानसून वापसी: राजस्थान से 14 सितम्बर को तीन दिन पहले हुई शुरुआत
15-Sep-2025 12:02 PM
मानसून वापसी: राजस्थान से 14 सितम्बर को तीन दिन पहले हुई शुरुआत
★ भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 14 सितम्बर को पश्चिमी राजस्थान से शुरू हो गई है, जो अनुमानित तिथि 17 सितम्बर से तीन दिन पहले है।
★ आईएमडी ने कहा कि राजस्थान के अलावा अगले 2-3 दिनों में पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून वापसी की संभावना है। मानसून सीजन आधिकारिक रूप से 30 सितम्बर तक चलता है, इसलिए अभी और बारिश की संभावना बनी हुई है।
★ हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 15 से 20 सितम्बर के बीच बारिश की होने की संभावनाएं।
वर्षा का हाल
★ 1 जून से 13 सितम्बर तक देश में 840.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 784.3 मिमी से लगभग 7% अधिक है।
क्षेत्रवार स्थिति इस प्रकार रही:
★ पूर्व और पूर्वोत्तर भारत: 20% कम वर्षा
★ उत्तर-पश्चिम भारत: 32% अधिक वर्षा
★ मध्य भारत: 11% अधिक वर्षा
★ दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत: 7% अधिक वर्षा
★ अच्छी वर्षा के चलते खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आई। 5 सितम्बर तक खरीफ फसलें 110.54 मिलियन हेक्टेयर में बोई जा चुकी हैं, जो पिछले साल से 2.5% अधिक है।
★ धान की बुवाई 43.82 मिलियन हेक्टेयर में हुई, जो 4.7% अधिक है।
★ मक्का की बुवाई 9.46 मिलियन हेक्टेयर में हुई, जो पिछले साल से 12.2% ज्यादा है।
