मसूर: कैसे रहेंगे बाजार

08-Feb-2025 08:54 AM

मसूर: कैसे रहेंगे बाजार 
★ पिछले 15 दिन से मसूर की कीमतों में दखी गयी उठा पटक।
★ पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड मात्रा में हुआ था आयात। जिसकी खपत अभी तक हो रही है।
★ चालू वित्त वर्ष में आयात घटा परन्तु उपलब्धता अच्छी। एरिया गत वर्ष के बराबर होने की उम्मीद। उत्पादन 16-18 लाख टन पहुंचने की उम्मीद।
★ मसूर आयात बिना शुल्क के 31 मार्च 2025 तक लागू।
★ मसूर के भाव MSP से नीचे। नई मसूर जल्द ही बाजारों में आने लगेगी।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि मसूर आयात शुल्क में मिली राहत को हटाया जा सकता है यानी मसूर पर आयत शुल्क लग सकता है। जिसके दो-तीन कारण नजर आ रहे है:
1. कीमतें नीचे होना।
2. बिहार में आगामी चुनाव।
3. दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार का प्रयास।