मटर आयात- केवल 2 दिन बचे
27-Feb-2025 11:42 AM
मटर आयात- केवल 2 दिन बचे
★ मटर आयात की अवधि समाप्त होने में अब केवल 2 दिन शेष हैं, जिससे कारोबारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यदि सरकार की ओर से कोई नया नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तो पुराने आयात शुल्क नियम अपने आप लागू हो जाएंगे।
★ दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 तक 32 लाख टन मटर का आयात हुआ, जिससे अन्य दलहनों की खपत और बाजार प्रभावित हुए। वर्तमान में चना को छोड़कर अन्य सभी दलहनों के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे चल रहे हैं।
★ अब तक केवल तुवर के आयात की अवधि बढ़ाई गई है, जबकि चना, उड़द और मसूर के आयात की अवधि 31 मार्च 2025 तक निर्धारित है। यदि मटर आयात की अवधि बढ़ाई जाती है, तो इससे चना और मसूर के भाव गिर सकते हैं, जिससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है।
★ हाल ही में पेश बजट में दलहन उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही, सरकार ने तुवर, मसूर और उड़द की 100% खरीद का आश्वासन दिया है।
★ दलहन बाजार का भविष्य पूरी तरह मटर आयात नीति पर निर्भर करेगा। यदि सरकार आयात की अवधि नहीं बढ़ाती, तो इससे घरेलू बाजार में मटर की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे अन्य दलहनों की मांग में सुधार हो सकता है।
