मध्यप्रदेश सरकार किसानों को देगी ₹175 बोनस, 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीदी

01-Mar-2025 07:29 PM

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के तहत किसानों को राहत देते हुए गेहूं खरीदी पर ₹175 प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है।  \

सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश में 15 मार्च 2025 से गेहूं की खरीदी एक साथ प्रारंभ होगी। इस बार किसानों को ₹2600 प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य दिया जाएगा।  

राज्य सरकार किसानों को गेहूं उपार्जन के लिए समर्थन मूल्य के रूप में ₹19,400 करोड़ और बोनस राशि ₹1400 करोड़ का भुगतान करेगी।