नैफेड चना बिक्री टेंडर और इसका असर

09-Jun-2025 10:01 AM

★ नैफेड द्वारा चना के बिक्री मध्य प्रदेश में शुरू

★ यह बिक्री रबी 21 और रबी 22 फसल की होगी।

★ टाइम आज सुबह 11:00 से  11:30 AM बजे।

बिडिंग URL https://market.neml.in/

बिक्री मात्रा

रबी 21- 643.11 मीट्रिक टन

रबी 22- 16.11 मीट्रिक टन

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

★ चना बिक्री टेंडर खोले जाने से कीमतों पर अधिक असर नहीं पड़ेगा, केंद्रीय पूल में चना का स्टॉज बेहद कम।

★ इस वर्ष में चना खरीद प्रदर्शन भी कमज़ोर रहा। इस वर्ष खरीद 3 लाख टन से कम रही।

★ घरेलु आवक के दौरान चना की कीमतों पर इतना असर नहीं पड़ा जितना अन्य दलहन पर पड़ा।

★ ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष चना उत्पादन पिछले वर्ष से 17% कम रह सकता है, नई फसल आने में 3-4 महीने का समय शेष अगस्त से भारत में त्योहारिक मांग निकालनी शुर होती है जिसकी खरीद जुलाई से शुरू हो जाती है।

★ कनाडा की नई मटर आने में भी समय शेष।वैसे भी अब मार्किट मटर आयात को ले कर इतनी परेशां नहीं जितनी पिछले वर्ष थी।  सभी को मालूम कि मटर अब आती ही रहेगी। 

★ सरकारी स्टॉक कम रहने, विदेशों से नई फसल आने में समय लगने, विदेशों में उत्पादन घटने और आगामी घरेलु मांग दो देखते हुई भविष्य में चना की कीमतों तेजी के संकेत मिल रहे है।