नई फसल आने से पहले चना की कीमतों पर बना दबाव

08-Feb-2025 09:02 AM

नई फसल आने से पहले चना की कीमतों पर बना दबाव
★ ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है भरपूर निर्यात।
★ चालू सीजन में देश में चना बिजाई बढ़ी। मौसम फसल के अनुकूल। अच्छे उत्पादन की उम्मीद परन्तु क्या मिलेंगे किसानों को सही भाव?
★ विदेशों से बड़ी मात्रा में हो रहा है चना आयात। ऑस्ट्रेलिया से 10-11 लाख टन की खेप निकल चुकी है जो भारतीय पोर्ट पर धीरे-धीरे पहुंच रही है।
★ मेनिफेस्ट डाटा के अनुसार विभिन्न भारतीय पोर्टों पर अब तक 6.07 लाख टन देशी चना आ चुका है।
★ ऑस्ट्रेलिया में इस बार चना फसल 20 लाख टन के पार पहुंची, जिसमें से 11 लाख टन निर्यात हो चुका है।
★ बढ़ते आयात और आगामी फसल को देखते हुए कीमतों पर दबाव बन सकता है देखना होगा कि मटर आयात पर सरकार क्या फैसला लेती है।
★ सरकार को 31 मार्च 2025 के बाद देश चना आयात शुल्क लगाना चाहिए ताकि इससे किसानों को चना के अच्छे दाम मिल सकें।
★ दलहन आयात पर निर्भरता घटे।