News Capsule/न्यूज कैप्सूल: 2025-26 में भारत का चीनी निर्यात 7.5–8 लाख टन रहने का अनुमान
02-May-2026 03:14 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: 2025-26 में भारत का चीनी निर्यात 7.5–8 लाख टन रहने का अनुमान
★ 2025-26 (अक्टूबर–सितंबर) सीजन में भारत का चीनी निर्यात केवल 7.5 से 8 लाख टन रहने की संभावना है। कमजोर वैश्विक कीमतों के कारण निर्यात लाभकारी नहीं है, जिससे मिलें पूरा कोटा उपयोग नहीं कर पा रहीं।
★ सरकार ने पहले 15 लाख टन निर्यात की अनुमति दी थी, बाद में 5 लाख टन अतिरिक्त कोटा खोला गया। लेकिन अब तक अतिरिक्त कोटे में से केवल 87,587 टन ही स्वीकृत हुआ है। 3 मार्च तक करीब 5 लाख टन चीनी का निर्यात हो चुका था।
★ घरेलू मांग में ठहराव के कारण भी निर्यात के लिए अधिशेष सीमित है। इस सीजन में चीनी उत्पादन 275 लाख टन तक पहुंच चुका है और कुल उत्पादन लगभग 282 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के 261 लाख टन से थोड़ा अधिक है।
