News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बेमौसम बारिश से 2.49 लाख हेक्टेयर रबी फसल प्रभावित
11-Apr-2026 01:30 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बेमौसम बारिश से 2.49 लाख हेक्टेयर रबी फसल प्रभावित
★ कृषि मंत्री ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से अब तक 2.49 लाख हेक्टेयर रबी फसल प्रभावित हुई है, जिसमें गेहूं को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
★ आम, लीची सहित बागवानी फसलें भी प्रभावित हुई हैं और नुकसान का सर्वे अभी जारी है।
★ IMD ने 9–15 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण कई राज्यों में और बारिश की चेतावनी दी है।
★ सरकार ने किसानों को सहायता का भरोसा दिया है तथा खरीफ सीजन के लिए उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सब्सिडी बढ़ाकर ₹41,534 करोड़ कर दी है।
