News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एथेनॉल से खाना पकाने को बढ़ावा देने हेतु डिस्टिलर्स एसोसिएशन ने सरकार से मांगा नीति समर्थन

14-Apr-2026 10:58 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एथेनॉल से खाना पकाने को बढ़ावा देने हेतु डिस्टिलर्स एसोसिएशन ने सरकार से मांगा नीति समर्थन
★ ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने केंद्र सरकार से मांग की है कि देश में खाना पकाने के ईंधन के रूप में एथेनॉल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीति और नियामकीय ढांचा तैयार किया जाए। एसोसिएशन ने विशेष रूप से व्यावसायिक, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एथेनॉल आधारित कुकिंग को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया है।
★ पत्र में कहा कि हालिया वैश्विक भू-राजनीतिक संकटों के कारण LPG आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने से व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत को स्वच्छ रसोई ईंधन के लिए केवल आयातित LPG पर निर्भरता कम करनी होगी।
★ AIDA के अनुसार, एथेनॉल आधारित कुकिंग ईंधन न केवल LPG का विकल्प बन सकता है, बल्कि देश में बढ़ते अतिरिक्त एथेनॉल उत्पादन के उपयोग का भी प्रभावी माध्यम होगा। एथेनॉल घरेलू और छोटे व्यावसायिक दोनों प्रकार के उपयोग के लिए उपयुक्त है। हालांकि इसकी ऊष्मा क्षमता LPG से कम है, लेकिन उन्नत स्टोव डिजाइन, बेहतर बर्नर तकनीक और कुशल ईंधन आपूर्ति प्रणाली से इस कमी को दूर किया जा सकता है।
★ सरकार की योजना है कि एथेनॉल डिस्टिलरी क्षेत्रों के आसपास गांवों और निकटवर्ती इलाकों में एथेनॉल स्टोव को लोकप्रिय बनाया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर स्वच्छ और वैकल्पिक ईंधन उपलब्ध कराया जा सके।