सोयाबीन उपलब्धता घटी, क्रशिंग के लिए कम स्टॉक: SOPA
14-Apr-2026 01:02 PM
सोयाबीन उपलब्धता घटी, क्रशिंग के लिए कम स्टॉक: SOPA
★ SOPA के ताजा आंकड़ों के अनुसार विपणन वर्ष अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 के दौरान देश में सोयाबीन की कुल उपलब्धता घटकर 117.92 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 137.76 लाख टन से काफी कम है।
★ चालू सीजन में देश का सोयाबीन उत्पादन 110.26 लाख टन आंका गया है, जबकि पिछले वर्ष यह 128.82 लाख टन था। पिछले वर्ष से लाया गया शुरुआती स्टॉक भी घटकर 7.66 लाख टन रह गया, जो एक साल पहले 8.94 लाख टन था।
★ आयात 6 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि बुवाई हेतु 10 लाख टन सोयाबीन सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद क्रशिंग के लिए उपलब्ध सोयाबीन 113.92 लाख टन बचेगा, जो पिछले वर्ष के 126.28 लाख टन से कम है।
★ अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के बीच देश में 63 लाख टन सोयाबीन की आवक दर्ज की गई, जबकि इसी अवधि में 57 लाख टन क्रशिंग हुई। 1 अप्रैल 2026 तक प्लांट्स, व्यापारियों और किसानों के पास कुल स्टॉक 51.10 लाख टन बचा है, जो पिछले वर्ष इसी समय 63.01 लाख टन था।
★ सोयाबीन मील उत्पादन भी घटकर 44.98 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष 47.74 लाख टन था। हालांकि घरेलू फीड खपत 32.50 लाख टन पर स्थिर बनी हुई है।
★ उत्पादन और उपलब्धता में गिरावट से आने वाले महीनों में सोयाबीन और सोया तेल बाजार को समर्थन मिल सकता है, जबकि कम स्टॉक के कारण कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है। देखन होगा कि मानसून का प्रदर्शन क्या रहता है।
