ईरान-अमरीका के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने के आसार

14-Apr-2026 12:49 PM

वाशिंगटन। अमरीका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा आरम्भ करने का प्रयास किया जा रहा है। अमरीकी राष्ट्र्पति ने पिछले दिन इसका संकेत देते हुए कहा है कि ईरान के अच्छे लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है। ईरान भी संभवतः युद्ध विराम की समय सीमा को आगे बढ़ाने के मकसद से शांतिवार्ता के लिए तैयार हो सकता है। 

लेकिन दोनों पक्षों की ओर से जो शर्तें रखी गई हैं उस पर सहमति बनाना आसान काम नहीं है। होर्मुज का मामला भी इसमें शामिल है जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। जब तक होर्मुज स्ट्रेट का जल मार्ग पूरी तरह यातायात के लिए नहीं खुल जाता है तब तक भारत सहित अन्य एशियाई देशों की कठिनाई बरकरार रहेगी। 

युद्ध विराम को स्थायी बनाने के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति ने शांतिवार्ता में मध्यस्थता करने का ऑफर दिया है। अमरीकी प्रशासन सैद्धांतिक रूप से ईरान के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं और अब ईरान को इसके लिए राजी करने की कोशिश हो रही है। शांति वार्ता का दोबारा आरंभ होगा तथा सार्थक नतीजा सामने आना पूरी दुनिया के लिए जरुरी है। भारत से विभिन्न उत्पादों का निर्यात फिलहाल प्रभावित हो रहा है।