News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं उत्पादन पर मौसम का खतरा, अनुमान घटने की आशंका: सोमनाथ चटर्जी, ITC, CNBC आवाज़
04-May-2026 09:50 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं उत्पादन पर मौसम का खतरा, अनुमान घटने की आशंका: सोमनाथ चटर्जी, ITC, CNBC आवाज़
★ FCI बे बाद सबसे बड़े गेहूं की खरीदार कंपनी ITC के अनुसार इस साल गेहूं उत्पादन पर अनिश्चितता बढ़ी, उत्पादन पिछले साल के बराबर या थोड़ा कम रह सकता है।
★ पहले 50–70 लाख टन अधिक उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन अब यह संभावना कमजोर पड़ी
★ फरवरी अंत से मार्च की शुरुआत तक तेज हीटवेव से दाने सिकुड़े, पैदावार घटी
★ कटाई से पहले ओलावृष्टि से फसल गिरने और गुणवत्ता खराब होने की समस्या
★ जिसके नतीजन चमक कम, टूटे दाने और कुल उत्पादन में कमी
★ FCI ने खरीद मानकों में ढील दी, इससे किसान गुणवत्ता प्रभावित गेहूं भी MSP पर बेच पा रहे हैं
~~~~~~~
आगे की चुनौतियां:
★ एल नीनो की संभावना से अगली फसल पर खतरा
★ खाद की सप्लाई और ऊंची लागत चिंता का कारण
★ जलाशयों में पानी का स्तर और सिंचाई उपलब्धता अहम
★ मौसम और लागत दबाव के चलते आने वाले समय में गेहूं की सप्लाई टाइट रह सकती है और बाजार में मजबूती बनी रह सकती है।
