News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील में गन्ना उत्पादन 5.3% बढ़कर 7090 लाख टन होने का अनुमान: कोनाब

04-May-2026 10:11 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ब्राजील में गन्ना उत्पादन 5.3% बढ़कर 7090 लाख टन होने का अनुमान: कोनाब
★ यह उत्पादन पिछले सीजन से 5.3% अधिक है। यह आंकड़ा पुष्टि होने पर अब तक का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादन होगा।
★ बेहतर मौसम परिस्थितियों और बढ़ते रकबे से उत्पादन को समर्थन मिलेगा। औसत उपज में 3.4% की बढ़त के साथ यह लगभग 77.75 टन प्रति हेक्टेयर रहने का अनुमान है, जबकि कुल कटाई क्षेत्र 1.9% बढ़कर 91 लाख हेक्टेयर हो सकता है।
★ क्षेत्रवार देखें तो दक्षिण-पूर्व, जो प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है, वहां उत्पादन 4591 लाख टन (+6.8%) रहने का अनुमान है। केंद्र-पश्चिम में 1545 लाख टन, उत्तर-पूर्व में 552 लाख टन (+3.7%) और दक्षिण में 362 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। वहीं, उत्तर क्षेत्र में बेहतर उपज के चलते उत्पादन 42 लाख टन (+9.7%) तक पहुंच सकता है।
★ कुल मिलाकर, अनुकूल मौसम और क्षेत्र विस्तार के चलते ब्राजील में गन्ना उत्पादन में मजबूत वृद्धि की संभावना जताई गई है।