News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गुजरात- दलहन उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी

07-Jan-2026 09:04 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गुजरात- दलहन उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी 
★ बीते छह वर्षों में गुजरात में दलहनों का उत्पादन तेजी से बढ़ा।
★ कृषि मंत्रालय के अनुसार वार्षिक उत्पादन 2019–20 के 10.58 लाख टन से बढ़कर 2024–25 में 21.52 लाख टन पहुंचा। इसी अवधि में दलहनों का रकबा 9 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 14.39 लाख हेक्टेयर पहुंचा, जबकि उत्पादकता 1,173 किग्रा प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 1,495 किग्रा प्रति हेक्टेयर हो गई।
★ चना राज्य की कुल दाल उत्पादन का 70% से अधिक हिस्सा रखता है, जिसका उत्पादन 6.36 लाख टन से बढ़कर 15.63 लाख टन हो गया। तुवर उत्पादन में भी करीब 45% की वृद्धि दर्ज की गई है। उड़द, मूंग और मोठ जैसी अन्य दालों में भी उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।