News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ईरान में अमेरिका की सख्ताई का भारत पर असर
15-Jan-2026 10:55 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ईरान में अमेरिका की सख्ताई का भारत पर असर
★ अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर तुरंत प्रभाव से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की।
★ यदि भारत ईरान के साथ व्यापार जारी रखता है, तो अमेरिका में भारतीय निर्यात पर कुल प्रभावी शुल्क 75 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
★ भारत–ईरान का कुल व्यापार सीमित है, लगभग 1.6–1.7 अरब डॉलर, इसलिए सरकार को बड़े प्रभाव की आशंका नहीं है।
★ मुख्य चिंता वाले क्षेत्र बासमती चावल और चाय। इनका बड़ा हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात के माध्यम से जाता है, लेकिन अब भुगतान और शिपमेंट में रुकावटें सामने आ रही हैं।
★ बासमती चावल के दाम हाल के दिनों में 5 से 10 रुपये प्रति किलो तक गिरे हैं। निर्यातकों को जोखिम कम करने, सुरक्षित भुगतान व्यवस्था अपनाने और नए बाजार तलाशने की सलाह दी गई।
★ भारत पर सीधा असर सीमित रहने की संभावना है, लेकिन कृषि निर्यात में अनिश्चितता और भुगतान जोखिम बढ़े।
