News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कमजोर मानसून की आशंका के बीच सरकार ने घटाया खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य, दालों और मक्का पर बड़ा दांव

03-Jun-2026 11:07 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कमजोर मानसून की आशंका के बीच सरकार ने घटाया खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य, दालों और मक्का पर बड़ा दांव
★ रिकॉर्ड 3,765.6 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन हासिल करने के बाद केंद्र सरकार ने 2026-27 फसल वर्ष के लिए 3,739.3 लाख टन का लक्ष्य तय किया है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन से 26.3 लाख टन कम है। सामान्य से कम मानसून और एल नीनो की आशंकाओं के बीच सरकार ने सतर्क रुख अपनाया है।
★ चावल का लक्ष्य 1,510 लाख टन रखा गया है, जो पिछले वर्ष के 1,492.4 लाख टन उत्पादन से 17.6 लाख टन अधिक है। गेहूं का लक्ष्य 1,215 लाख टन रखा गया है, जो पिछले वर्ष के 1,177.6 लाख टन से 37.4 लाख टन ज्यादा है।
★ दलहनों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए सरकार ने लक्ष्य 284.2 लाख टन रखा है, जो पिछले वर्ष के 252.4 लाख टन उत्पादन से 31.8 लाख टन अधिक है।
★ उत्पादन अनुमान इस प्रकार है तुअर 40.2 (पहले 35.9), उड़द 25 (पहले 21.6), 44.8 (पहले 44.9).
★ वहीं मक्का का लक्ष्य 525 लाख टन निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष के 423 लाख टन उत्पादन से 102 लाख टन ज्यादा है।
★ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा सामान्य से कम (90 प्रतिशत) मानसून की संभावना जताए जाने के बाद सरकार ने लगभग 240 संवेदनशील वर्षा-आधारित जिलों की पहचान की है। साथ ही 577 जिलों में विशेष निगरानी और आकस्मिक योजना लागू करने की तैयारी की जा रही है।