News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तिल और तिल तेल निर्यात की तस्वीर अलग-अलग, बीज निर्यात घटा तो तेल निर्यात बढ़ा
03-Jun-2026 05:06 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तिल और तिल तेल निर्यात की तस्वीर अलग-अलग, बीज निर्यात घटा तो तेल निर्यात बढ़ा
★ वर्ष 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारत के तिल निर्यात में गिरावट दर्ज की गई, जबकि तिल तेल निर्यात में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली।
तिल बीज निर्यात में गिरावट
★ पहली तिमाही 2026 में भारत ने 57,596 टन तिल बीजों का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22 प्रतिशत कम रहा। निर्यात मूल्य भी 32 प्रतिशत घटकर 9.10 करोड़ डॉलर पर आ गया। इस दौरान औसत निर्यात मूल्य में लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिससे कुल निर्यात आय पर अतिरिक्त दबाव पड़ा। रूस, वियतनाम और चीन भारतीय तिल के प्रमुख खरीदार देशों के रूप में उभरे।
~~~~~~
तिल तेल निर्यात में बढ़ोतरी
★ इसके विपरीत, तिल तेल निर्यात ने बेहतर प्रदर्शन किया। जनवरी-मार्च 2026 के दौरान तिल तेल का निर्यात 11 प्रतिशत बढ़कर 2,528 टन पहुंच गया, जबकि निर्यात मूल्य 15 प्रतिशत बढ़कर 80.3 लाख डॉलर हो गया।
★ औसत निर्यात मूल्य में भी लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
★ अमेरिका भारतीय तिल तेल का सबसे बड़ा आयातक बना रहा, जहां स्वास्थ्यवर्धक खाद्य तेलों की बढ़ती मांग से निर्यात को समर्थन मिला
★ तिल बीजों की तुलना में मूल्यवर्धित उत्पादों की मांग बढ़ने से आने वाले समय में तिल तेल निर्यात को और समर्थन मिल सकता है, जबकि तिल बीज निर्यात की दिशा वैश्विक मांग और कीमतों पर निर्भर करेगी।
