News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कपास बाजार में तेजी: घरेलू कीमतें ₹60,000 प्रति कैंडी के पार

11-Apr-2026 01:27 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कपास बाजार में तेजी: घरेलू कीमतें ₹60,000 प्रति कैंडी के पार
★ देश में कपास की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है और पहली बार इस सीजन में भाव ₹60,000 प्रति कैंडी (356 किलो) के ऊपर पहुंच गए हैं। पिछले दो हफ्तों में भारतीय कपास निगम (CCI) ने कपास के दाम ₹1,400 प्रति कैंडी बढ़ाए हैं, जबकि शुक्रवार को ही ₹300 की नई बढ़ोतरी की गई।
★ यह तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार ICE फ्यूचर्स में तेजी के कारण आई है, जहां जुलाई डिलीवरी के भाव 73 सेंट प्रति पाउंड के ऊपर पहुंच गए — जो जून 2024 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है।
★ बाजार बढ़ने के मुख्य कारण चीन और भारत में कपास खपत बढ़ने का अनुमान,  चीन की ओर से सूत खरीद बढ़ी, मल्टीनेशनल कंपनियों की मांग मजबूत और घरेलू बाजार में कपास भाव MSP से ऊपर हैं। 
★ 30 CCH सूत के दाम पिछले कुछ हफ्तों में ₹235 से बढ़कर ₹295 प्रति किलो हो गए हैं।
★ हालांकि मिलों की नकद खरीद सीमित है, जिससे मौजूदा ऊंचे स्तर पर कीमतें कुछ समय स्थिर रह सकती हैं।