News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कपास की कीमतों में वृद्धि
07-Jan-2026 08:57 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कपास की कीमतों में वृद्धि
★ आयात शुल्क छूट समाप्त होने के बाद कपास की कीमतों में 5% से अधिक की मजबूती दर्ज की गई है।
★ 31 दिसंबर को कच्चे कपास के आयात पर दी गई शुल्क छूट खत्म होने से घरेलू बाजार को समर्थन मिला है। भविष्य में कीमतें और बढ़ने की उम्मीद हालाँकि बांग्लादेश भारतीय सूत (यार्न) आयात पर शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है।
★ बांग्लादेश, जो भारतीय सूत का सबसे बड़ा खरीदार है, अपने घरेलू उत्पादकों की सुरक्षा के लिए यार्न आयात पर शुल्क लगाने की संभावना तलाश रहा है। बांग्लादेश ट्रेड एंड टैरिफ कमीशन ने हाल ही में इस विषय पर बैठक की है। बाजार सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित शुल्क करीब 10% हो सकता है, हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
★ CAI के पूर्व अध्यक्ष के अनुसार, यदि बांग्लादेश ने यार्न आयात पर शुल्क लगाया तो घरेलू सूत बाजार पर दबाव आ सकता है, क्योंकि भारत अपने कुल यार्न उत्पादन का करीब 30% निर्यात करता है और इसमें बांग्लादेश की हिस्सेदारी प्रमुख है।
