News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मूंगफली का रकबा 9% बढ़ा, यूपी और एमपी में किसानों ने बढ़ाया क्षेत्र
08-Aug-2026 12:26 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मूंगफली का रकबा 9% बढ़ा, यूपी और एमपी में किसानों ने बढ़ाया क्षेत्र
★ खरीफ 2026 में 7 अगस्त तक मूंगफली का रकबा बढ़कर 46.82 लाख हेक्टेयर हो गया, जो पिछले वर्ष के 43.11 लाख हेक्टेयर से करीब 9% अधिक है। व्यापक मानसूनी बारिश, बेहतर भाव और पिछले सीजन में MSP पर सरकारी खरीद ने किसानों को मूंगफली की ओर आकर्षित किया है।
★ उत्तर प्रदेश में रकबा करीब 78% बढ़कर 4.71 लाख हेक्टेयर और मध्य प्रदेश में 40% बढ़कर 5.86 लाख हेक्टेयर हो गया। राजस्थान में भी 11.9% वृद्धि हुई। इसके विपरीत गुजरात में रकबा 3.1% घटकर 19.78 लाख हेक्टेयर और कर्नाटक में 44% घटकर 0.82 लाख हेक्टेयर रहा।
★ 2026-27 के लिए मूंगफली का MSP ₹7,517 प्रति क्विंटल तय किया गया है। हालांकि बेहतर फसल संभावनाओं के चलते थोक भाव 15 जुलाई के ₹7,333 से घटकर करीब ₹7,073 प्रति क्विंटल हो गए हैं।
★ NAFED ने 2025-26 सीजन में MSP आधारित मूल्य समर्थन योजना के तहत करीब 11.22 लाख टन मूंगफली की खरीद की थी जिसमे गुजरात से 10.46 लाख टन, राजस्थान से 0.39 लाख टन और उत्तर प्रदेश से 0.36 लाख टन खरीद की गई।
★ यह खरीद किसानों को MSP पर बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद देने और इस वर्ष मूंगफली का रकबा बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक रही।
★ आगे अगस्त के मध्य और सितंबर की बारिश फसल के आकार और उत्पादन की दिशा तय करेगी।
