News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश के बासमती GI पर विवाद तेज

26-Jun-2026 09:58 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश के बासमती GI पर विवाद तेज
★ मध्य प्रदेश को बासमती चावल के भौगोलिक संकेतक (GI) क्षेत्र में शामिल करने का विवाद फिर गरमा गया है। ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (AIREA) ने बासमती GI क्षेत्र के विस्तार का विरोध करते हुए कहा है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी नए राज्य को शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
★ पंजाब और हरियाणा के पारंपरिक बासमती उत्पादकों का कहना है कि जब भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान द्वारा बासमती क्षेत्र बढ़ाने का विरोध करता है, तो देश के भीतर भी यही नीति अपनाई जानी चाहिए।
★ दूसरी ओर, मध्य प्रदेश लंबे समय से GI में शामिल होने की मांग कर रहा है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। फिलहाल यह मामला मद्रास हाईकोर्ट में लंबित है और अंतिम फैसला आने तक यथास्थिति बनी रहने की संभावना है।