News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पश्चिम एशिया संकट का असर: भारत के चावल निर्यात में गिरावट
23-Apr-2026 04:08 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पश्चिम एशिया संकट का असर: भारत के चावल निर्यात में गिरावट
★ पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते भारत के चावल निर्यात 2025-26 में 7.5% घटकर 11.53 अरब डॉलर रह गया।
★ मार्च 2026 में निर्यात में और तेज गिरावट देखने को मिली, जहां यह 15.36% घटकर 997.53 मिलियन डॉलर रह गया।
★ युद्ध जैसे हालात के कारण लॉजिस्टिक्स, भुगतान और ऑर्डर फ्लो तीनों पर दबाव बना हुआ है।
★ ईरान भारत के बासमती चावल का सबसे बड़ा बाजार है, लेकिन मौजूदा हालात में वहां से ऑर्डर धीमे पड़ रहे हैं।
★ आयातकों ने पुराने ऑर्डर पूरे करने में असमर्थता जताई, भुगतान में देरी हो रही और शिपमेंट शेड्यूल भी प्रभावित हो रहे हैं।
★ इससे भारतीय निर्यातकों के सामने अनिश्चितता बढ़ गई है।
★ 2024-25 में भारत ने 201 लाख टन चावल का निर्यात किया था, जिसकी कुल वैल्यू 12.5 अरब डॉलर रही।
★ पश्चिम एशिया की अस्थिरता फिलहाल भारत के चावल निर्यात के लिए एक बड़ा जोखिम बनी हुई है।
★ अगर हालात जल्दी नहीं सुधरते, तो आने वाले महीनों में निर्यात और कीमतों दोनों पर दबाव बना रह सकता है।
