News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पश्चिम एशिया युद्धविराम के बाद निर्यात मांग बढ़ने से चावल थोक भाव 7% उछले
11-Apr-2026 01:34 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पश्चिम एशिया युद्धविराम के बाद निर्यात मांग बढ़ने से चावल थोक भाव 7% उछले
★ अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद पश्चिम एशिया के व्यापार मार्ग खुलने से भारतीय चावल निर्यात ऑर्डर अचानक बढ़ गए हैं, जिससे देश में थोक चावल कीमतें सिर्फ दो दिनों में लगभग 7% बढ़ गई हैं।
★ मध्य-पूर्व और अमेरिका से तेज मांग के कारण मिलर्स और व्यापारियों ने भाव बढ़ा दिए हैं।
★ पहले युद्ध के कारण शिपमेंट बाधित थे, लेकिन अब लॉजिस्टिक सामान्य होने से खरीदार तेजी से खरीद कर रहे हैं। यदि यही रफ्तार रही तो खुदरा बाजार में भी जल्द चावल महंगा हो सकता है।