News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
23-Dec-2025 08:43 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
★ USDA के अनुसार कल चीन ने अमरीका से 4 लाख टन के करीब सोया के आयात सौदे किये जिसमें 2025-26 की मात्रा 3.3 लाख टन व 2026-27 की 0.66 लाख टन है।
★ USDA के अनुसार 18 दिसंबर वाले सप्ताह में अमरीका से 8.7 लाख टन सोया का हुआ निर्यात। 2024 की समानअवधि से 51% अधिक। चीन ने सबसे अधिक 3.86 लाख टन, मेक्सिको 1.77 लाख टन व जर्मनी ने 0.69 लाख टन आयात किया।
★ 1 सितम्बर से शुरू हुए सीजन में अब तक अमरीका ने 145.8 लाख टन सोया का किया निर्यात।
★ 4 दिसंबर वाले सप्ताह में अमरीका ने 15.5 लाख टन सोया का निर्यात किया। सोयामील का निर्यात 2.75 लाख टन तथा सोया तेल का 12-13 टन किया गया।
★ एग रूरल एजेंसी के अनुसार ब्राजील में सोया उत्पादन 1804 लाख टन पहंच सकता है, गत अनुमान से 20 लाख टन अधिक।
★ चीन ने 58.5 लाख टन सोया ब्राजील व 17.8 लाख टन अर्जेंटीना से किया आयात। दोनों देशो से कुल 94% आयात किया गया। अमरीका से आयात बेहद कमजोर।
