News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना में बढ़ी धान की सरकारी खरीद

15-Jan-2026 10:57 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना में बढ़ी धान की सरकारी खरीद
★ तेलंगाना खरीफ सीजन के खरीद समाप्ति तक 70.82 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीद की।
★ यह आंकड़ा वर्ष 2020-21 में दर्ज 70.20 लाख टन के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है, जिससे राज्य ने धान खरीद के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
★ कुल खरीद में से 38.37 लाख टन बारीक (फाइन) किस्मों का धान शामिल है।
★ इस सीजन में तेलंगाना में कुल धान उत्पादन लगभग 148 लाख टन रहा।
★ बारीक किस्म का धान उगाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने ₹500 प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया।