News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना में धान खरीद 10 लाख टन के पार, रबी लक्ष्य 90 लाख टन
04-May-2026 09:34 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तेलंगाना में धान खरीद 10 लाख टन के पार, रबी लक्ष्य 90 लाख टन
★ राज्य सरकार ने इस सीजन के लिए 90 लाख टन खरीद का लक्ष्य तय किया है।
★ अब तक की खरीद में लगभग 4.50 लाख टन महीन किस्म का धान शामिल है, जबकि शेष मात्रा मोटे धान की है।
★ राज्य में 22.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की गई है और कुल उत्पादन 152 लाख टन रहने का अनुमान है, जो एक रिकॉर्ड स्तर हो सकता है।
★ सरकार ने महीन धान की 30 लाख टन और मोटे (उबले चावल) धान की 60 लाख टन खरीद का लक्ष्य रखा है।
