News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तीसरे टेंडर में एफसीआई 92% गेहू बेचने में हुआ कामयाब
15-Jan-2026 09:39 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: तीसरे टेंडर में एफसीआई 92% गेहू बेचने में हुआ कामयाब
★ एफसीआई ने तीसरे टेंडर में 1 लाख टन आवंटित बिक्री मात्रा में से 92,000 टन गेहूं बेचा।
★ पंजाब, असम एवं अन्य राज्यों को जो गेहूं बिक्री मात्रा आवंटित की गयी थी उसी अनुपात में बिक्री हुई।
★ पंजाब, हरियाणा, असम में करीब पूरी आवंटित मात्रा की बिक्री हुई।
★ पहले FCI द्वारा 2 लाख टन मात्रा में से बिक्री 42% तक पहुंची थी। इस बार एफसीआई ने केवल 1 लाख टन गेहूं बिक्री हेतु आवंटित किया जिसमें से 40% हिस्सा पंजाब, असम का था।
★ पोर्टल पर दी गयी जानकारी के अनुसार पंजाब से गेहूं 2600-2750 रुपए पर पास हुआ। पहले टेंडर में पंजाब से गेहूं 2,550-2,655 व दूसरे टेंडर में 2,550-2,665 रुपए प्रति क्विंटल पर पास हुआ था।
★ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस अनुपात में गेहूं उठाया गया उसे देख लगता है कि आगामी दिनों में गेहूं टेंडर मात्रा प्रति सप्ताह बढ़कर आ सकती है। शायद इसलिए कम मात्रा में टेंडर आवंटित किये गये ताकि बाजारों की असल स्थिति पता लग सके।
★ FCI ने उत्तर प्रदेश से 5300 टन में से 4000 टन गेहूं की बिक्री की। इससे प्रतीत होता है की उत्तर प्रदेश में अभी भी गेहूं की सप्लाई मजबूत है। तीसरे टेंडर में उत्तर प्रदेश से 2659-2772 रुपए पर टेंडर पास हुआ।
★ दिल्ली से पूरी 4000 टन मात्रा का टेंडर 2721-2740 रुपए प्रति क्विंटल पर पास हुआ।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि इन टेंडर को देखते हुए भविष्य में प्रति सप्ताह बिक्री मात्रा बढ़ाई जा सकती है साथ ही प्रति मिलर्स खरीद मात्रा पर भी हो सकता है विचार।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
